25 मई 2009

अगस्त से बदल जायेगी दस ट्रेनों की टाइमिंग

शैलेन्द्र श्रीवास्तव , गोरखपुर :
लखनऊ स्टेशन पर परिचालनिक कारणों को लेकर दस ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में अगस्त माह से परिवर्तन हो जायेगा। इन ट्रेनों में वैशाली, गोरखधाम, कुशीनगर, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस शामिल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सिंह से मिली जानकारी के अनुसार दस अगस्त से बरौनी-नयी दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस गोण्डा में 19।30 बजे के स्थान पर 19।25 बजे पहुंचकर 19.35 बजे के स्थान पर 19.30 बजे छूटेगी। यह गाड़ी लखनऊ 22.10 बजे के स्थान पर 22.05 बजे पहुंचकर अपने निर्धारित समय 22.25 बजे छूटेगी। गोरखपुर-नयी दिल्ली गोरखधाम एक्सप्रेस 9 अगस्त से गोरखपुर से 16.30 बजे के स्थान पर 16.25 बजे छूटेगी। कुशीनगर एक्सप्रेस नौ अगस्त से 31.30 बजे गोण्डा पहुंचकर 21.35 बजे रवाना होगी। सहरसा-आदर्शनगर नयी दिल्ली पूरबिया एक्सप्रेस 16 अगस्त से 23.35 बजे गोण्डा पहुंच कर 23.40 बजे, मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 10 अगस्त से 23.35 बजे पहुंचकर 23.40 बजे, गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस 12 अगस्त से गोण्डा 23.35 बजे पहुंचकर 23.40 बजे, गुवाहाटी-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 12 अगस्त से गोण्डा 2.30 बजे पहुंचकर 2.35 बजे छूटेगी। हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 11 अगस्त से बाराबंकी स्टेशन पर 22.10 बे पहुंचकर 22.12 बजे रवाना होगी। मोतिहारी-पोरबंदर एक्सप्रेस 11 अगस्त से गोण्डा जंक्शन पर 00.50 बजे पहुंचकर 00.55 बजे छूटेगी। नयी दिल्ली-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 9 अगस्त से लखनऊ जंक्शन पर 22.10 बजे पहुंचकर 22.30 बजे प्रस्थान करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

..............................
Bookmark and Share