8 मई 2009

कटाई टीकर के लोगों की व्यथा

आनंद राय , गोरखपुर

आमी नदी को छूकर किसी भी ओर से हवा बहती तो कटाई टीकर के लोगों की व्यथा बढ़ जाती है। गांव के बड़े बुजुर्ग अपने अतीत की यादों में खो जाते हैं। आधुनिक मिजाज के कुछ नये लड़के अपने पूर्वजों पर फक्र करने के बजाय सिर्फ उस घड़ी को कोसते हैं जब उन लोगों ने बसने के लिए इस तट को चुना। वाकई आमी नदी का प्रदूषण बढ़ने से दो दशक में इस गांव ने अपने सुख चैन के साथ ही बहुत कुछ गंवाया है। चार हजार आबादी वाले कटाई टीकर ग्राम सभा में मिश्रौलिया और मठिया जैसे दो टोले भी जुड़े हैं। गोरखपुर मुख्यालय से इस ग्राम सभा की दूरी 32 किलोमीटर है। आमी नदी इस गांव से महज पांच सौ मीटर दूरी पर बहती है और खास बात यह कि पश्चिम-पूरब और उत्तर तीनों तरफ से गांव को घेरे हुये है। औद्योगिक इकाइयों के अपजल से आमी प्रदूषित हुई तो इस गांव का सुख चैन दुश्र्वारियों में बदल गया। अब तो हवा उत्तर से बहे या पूरब से दुर्गध आनी ही है। जिस गांव में दो दशक पहले भूले से मच्छर नहीं आते थे वह गांव दिन में भी मच्छरों के हवाले रहता है। उठना-बैठना और सोना दूभर हो गया है। तीनों दिशाओं से आमी कटाई टीकर को दुख दे रही है। अमृत जैसी स्वच्छ और धवल आमी के चलते पहले इस गांव के हर घर में दूध की गंगा बहती थी। जबसे आमी को प्रदूषण का रोग लगा तबसे दूध का उत्पादन कम हो गया। यादव, ब्राह्मण, बेलदार, अनुसूचित जाति, कोइरी, केवट, गुप्ता और नाई समेत कई प्रमुख जातियों वाले इस गांव का सामाजिक ताना-बाना अभी बिल्कुल मजबूत है लेकिन नदी के प्रदूषित होने से सबका दुख एक हो गया है। 2000 में इस गांव में हीरा यादव प्रधान चुने गये थे। अगले चुनाव में यह सीट महिला के लिए आरक्षित हुई तो उनकी पत्नी रेशमा देवी प्रधान चुनी गयी। पर अब ग्राम सभा के कार्यक्रमों की देखरेख उनके पुत्र विजय बहादुर यादव करते हैं। सेण्टएण्ड्रयूज डिग्री कालेज से स्नातक विजय बहादुर यादव आमी की मुक्ति की लड़ाई में सक्रिय हो गये हैं। श्री यादव हैं कि इस गांव के लोग मुख्य रूप से गाय-भैंस पालकर दूध के कारोबार से अपनी जीविका चलाते थे लेकिन जबसे नदी दूषित हुई स्थिति बिगड़ गयी। अब नदी का पानी न तो पीने लायक है और न ही नहाने लायक। हालत यह है कि जिस कटाई टीकर गांव में पहले 6000 लीटर दूध का उत्पादन होता था वहां अब 2500 लीटर पर सिमट गया है। लोगों के रहन-सहन और दिनचर्या में आया बदलाव भी इसे बिल्कुल साफ कर देता है। 95 साल के खुट्टुर यादव पहले भैंस पालते थे। दिनेश यादव और बद्री यादव आठ से दस गाय-भैंस रखते थे। लेकिन अब उनके दरवाजे के सभी खूंटे उखड़ गये हैं। मिश्रौलिया के देवेन्द्र मिश्रा और ओमप्रकाश मिश्रा की सुने तो सबसे बड़ी दिक्कत तो नदी के दुर्गध की है। शाम होने के साथ ही बदबू का झोंका हर घर में घुस जाता है। किसी तरह लोग भोजन करते लेकिन रात को सो नहीं पाते। मच्छरों के हमले से सभी परेशान रहते हैं। कटाई टीकर गांव का पहले बड़ा नाम था। इस गांव के राम लखन यादव नामी गिरामी पहलवान थे। अखाड़े में उनकी कलाबाजी देखने के लिए लोग उमड़ पड़ते थे। चार-पांच साल पहले रामलखन यादव 105 साल की उम्र में मरे। गांव के लोग कहते हैं कि आमी के पानी की तासीर कुछ ऐसी थी कि यहां गठी हुई कद काठी के लोग पैदा होते। अब रामलखन यादव के गांव में नदी की धारा तो वैसे ही सलामत है लेकिन उसका अमृतत्व कहीं खो गया है। अपने आखिरी दिनों में रामलखन यादव आमी के प्रदूषण से बहुत बेचैन रहते थे। उनकी बेचैनी धीरे धीरे रंग ला रही है। गांव के नौजवान आमी को मुक्त करने के लिए संगठित हो गये हैं। आमी की लड़ाई को बल मिल रहा है और सभी एक स्वर से कहते हंै- हम आमी के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

बेटियां नि:शुल्क ड्रेस के नाम पर छली गयीं

यह कोई नयी बात नहीं है। हर साल ऐसा ही होता है। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूलों में योजनाओं के नाम पर मिले धन की बंदरबांट हो जाती है। पात्रों को उसका लाभ नहीं मिल पाता। इस सत्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ। गोरखपुर-बस्ती मण्डल में 1076250 बालिकाओं के ड्रेस के लिए 10.76 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गयी। पर बेटियां नि:शुल्क ड्रेस के नाम पर छली गयीं। बहुतों को ड्रेस मिला ही नहीं और जिन्हें मिला उन्हें भी इतना खराब कि सत्र बीतते बीतते उसकी सिलाई, बटन और हुक उखड़ गये। असल में प्रति ड्रेस 35 रुपये के हिसाब से आवंटित धनराशि में लगभग साढ़े 37 लाख रुपये साहबों की जेब में चले गये। नगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय निजामपुर की बात हो या ग्रामीण क्षेत्र के गगहा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बड़ैला की बात हो, यहां बेटियां नि:शुल्क ड्रेस पाने की उम्मीद में पूरा सत्र पार कर गयीं और उनकी हसरत उनके दिलों में ही रह गयी। सिर्फ इन्हीं दो विद्यालयों में नहीं बल्कि दोनों मण्डलों में ऐसे बहुतेरे उदाहरण हैं जहां उम्मीदें दम तोड़ चुकी हैं। इसका अंदाज तो कक्षा पांच की दीपमाला, बबीता, कक्षा तीन की सुषमा और कक्षा दो की खुश्बू से बातचीत के बाद ही पता चलता है। मां-बाप की आर्थिक दुश्र्वारियों के बावजूद स्कूल की राह याद रखने वाली इन बेटियों के ख्वाबों को तिल तिल कर तोड़ा गया है। जिन स्कूलों में ड्रेस बंटे हैं उनकी हालत तो और बुरी है। पहली चीज तो यह कि अधिकांश विद्यालयों में दो तीन माह के अंदर ही ड्रेस वितरित किये गये हैं। कुछ जगह यह सिलसिला हाल तक चला है। पर जो कपड़े उन्हें दिये गये उनकी हालत खस्ता है। दो तीन धुलाई में कपड़े बदरंग हो गये हैं। सिलाई उघड़ने लगी है। बटन और हुक टूट रहे हैं। कपड़े की क्वालिटी तो पूछिये मत, स्कर्ट की सिलाई भी बेतरतीब हुई है। इसमें घेरे तक नहीं डाले गये हैं। प्राथमिक विद्यालयों के हेड मास्टर आहत हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि ड्रेस देने के नाम पर बालिकाओं को छला गया है। नगर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कहती हैं कि बीएसए दफ्तर का एक चपरासी ड्रेस देने वालों के साथ आ धमका और कहा कि बीएसए साहब का कहना है कि इन्हीं से ड्रेस लीजिये। ड्रेस खराब होने के बावजूद बीएसए दफ्तर के दबाव में ड्रेस लेना पड़ा। हर जगह यही हाल है। जहां ड्रेस लिये गये हैं वहां दबाव का असर है और जहां दबाव नहीं चला वहां अभी तक ड्रेस बंटे नहीं हैं। दरअसल ड्रेस वितरण के लिए निर्धारित शुल्क में ही सारा गोरखधंधा छिपा है। महंगाई के इस दौर में सौ रुपये में ड्रेस तैयार करना कठिन है। बालिकाओं के लिए डार्क ग्रे रंग की स्कर्ट और आसमानी रंग की टाप देने का निर्देश जारी हुआ। सौ रुपये में इनके कपड़े नहीं मिल सकते। पर जिन वितरकों से ड्रेस देने के लिए साहबों ने करार किया उनसे भारी कमीशन तय हुआ। सूत्र बताते हैं कि 65 रुपये प्रति ड्रेस के आधार पर यह सौदा तय हुआ और हर ड्रेस में साहबों ने 35 रुपये का कमीशन खा लिया। कमोवेश सभी जिलों का यही हाल रहा। बालिकाओं को ड्रेस देने के नाम पर इस तरह लगभग 37.66 हजार रुपये से अधिक साहबों के कमीशन के मद में चला गया। मतलब यहां एक तो करेला कड़वा दूजे नीम चढ़ा वाला मुहावरा चरितार्थ हो गया। ड्रेस के लिए पैसा कम मिला और ऊपर से उसमें भी कमीशनखोरी हो गयी।

गतिविधियों के जीवंत साक्षी परमानन्द

आनंद , gorakhpur

परमानंद जी गोरखपुर शहर के लिए गौरव की अनुभूति हैं। उनके बारे में कई तरह की बातें होती रहती हैं। दस फरवरी को उनका जन्म दिन है। गुजरे ९ फरवरी को जब देवेन्द्र आर्य ने दैनिक जागरण में उन पर एक ख़ास रपट लिखी तो ९ फरवरी को ही उनका जन्म दिन बता दिया। सुबह से ही परमानंद जी को बधाइयों का तांता लग गया। हमने भी फ़ोन किया तो फ़िर वे अपनी बात सुनाने लगे। उनके बारे कहते हैं कि बहुत आत्ममुग्ध रहते हैं लेकिन एक बात मैं महसूस करता हूँ कि वे दूसरों के लिए भी अच्छी भावना रखते हैं। उन पर देवेन्द्र आर्य ने जो रपट लिखी उसे हू ब हू प्रस्तुत कर रहा हूँ -

इसी 9 फरवरी को 75वें में प्रवेश करने वाले ख्यातिलब्ध आलोचक प्रो. परमानन्द श्रीवास्तव जीवन के चौहत्तर वर्षो से लबालब भरे हैं। लगभग चार दशकों की कविता-कहानी-आलोचना की गहमागहमी; लेखन-सम्पादन; साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के जीवंत साक्षी और नए रचनाकारों के संरक्षक-आलोचक, परमानन्द श्रीवास्तव से इस अवसर पर की गई बातचीत अपेक्षा के विरुद्ध देश में बढ रही आतंकवादी गतिविधियों से शुरू हुई। अभी मैं उन्हें कुछ कहता कि वे कहने लगे- साहित्य में बडा मुद्दा इस समय आतंकवाद है। होना चाहिए। आतंकवाद को वैश्विक परिघटना माना जा रहा है परन्तु वह जो हमारे भीतर है, साम्प्रदायिकता की तरह, उसका क्या होगा?.. उपभोक्ता संस्कृति; मोबाइल-कल्चर... स्वार्थ प्रबल हो गए हैं.. हमारे समय का एक वरिष्ठ साहित्यकार- आलोचक ऐक्टिविस्ट बुद्धिजीवी की तरह दौर-ए-हाजिर पर उद्वेलित था। मैंने अभी-अभी मन्नू भण्डारी को मिले व्यास सम्मान की ओर उनका ध्यान खींचा। [कृष्णा सोबती ने अस्वीकार किया, आपने स्वीकार किया और मन्नू जी ने अन्तत: मंजूरी दे दी व्यास सम्मान के लिए। आपकी प्रतिक्रिया?] अस्वीकार के पीछे कृष्णा सोबती की ठसक है। अपने से कम उम्र के लेखकों को मिल जाने के कारण उन्होंने पुरस्कार ठुकराया। उन्हें उनकी पुस्तक समय सरगम के लिए चुना गया था।.. लेखक को थोडा विनम्र भी होना चाहिए।.. मन्नू जी को बधाई! बात पुरस्कारों की इंटीग्रिटी पर छिडी तो परमानन्द जी कहने लगे- अब तो लेखक की इन्टीग्रिटी पर भी प्रश्नचिह्न है। सैनी अशेष के उपन्यास देवधरा का योगी के पात्रों और स्नोवा बार्नो के प्रकाशित उपन्यास अंश अंधकार के देहपर्व में आश्चर्यजनक रूप से समानता है। अनाशा, मध्या, उपांश, वे ही पात्र। स्नोवा ने मेरे पत्र के उत्तर में कहा कि वे सैनी के साथ सहलेखन कर रही हैं। पुरस्कारों में प्रविष्ट हो रही गुटबाजी और राजनीति से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। परन्तु सबसे बावजूद अभी भी पाठक ही बडा है। वही किसी लेखक को बडा बनाता है। [परन्तु जनता के लिए लिखे गए साहित्य को जनता के बीच कितनी स्वीकृति मिल पा रही है?] देखो, यह सही है कि साहित्य में दिखावेबाजी बढ रही है और संवादधर्मिता लगातार कम होती जा रही है।.. मुझे लगता है बडे समारोहों से बचकर लेखकों की कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए। नए लेखकों से पुराने और पुरानों से नए सीखें-समझें।.. नएपन की उपेक्षा करना ठीक नहीं। [परमानन्द जी, क्या आपको नहीं लगता कि आलोचना की पाठ-प्रणाली और रचनाकार विशेष के लिए कसौटी विशेष की मांग साहित्यिक अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। पैसा, पद, प्रतिष्ठा और पहुंच का साहित्यिक मूल्यांकनों में कितना हाथ होता है?] इस जलते प्रश्न ने परमानन्द जी को आलोचकीय-मूड में ला दिया।.. आलोचना पाठ केंद्रित ही हो यह मांग गलत है। पाठ से अधिक संदर्भ, परिवेश। पर्सनल इज पोलिटिकल के इस दौर में आलोचना को वैयक्तिक कर्म कह पाना कठिन है। प्रलोभनों से बचना होगा। आलोचना में नाम गिनाना व्यर्थ है। वह कैनन बनाती है तो प्रतिमानीकरण को चुनौती भी देती है। मा‌र्क्स ने सोशल सोल की बात कही थी.. तो आलोचना समाजशास्त्र हुए बिना भी सामाजिक संवेदनशून्य नहीं हो सकती। अब तक माहौल गरम हो चुका था और चाय ठण्डी। [कहीं यह कविता और आलोचना का सिम्बालिक फर्क तो नहीं है.. यदि छोडनी ही पडे तो कविता और आलोचना में कौन सी विधा बाद में छोडेंगे? .. छन्द तो आपने छोड ही दिए..] मैं बुनियादी तौर पर कवि हूं। कविता से ही आलोचना सर्जनात्मक बनी रह पाई है। कविता एक अनन्तकाल में विचरण करती है। वह विगत से भविष्य तक अनन्तयात्री बनी रहती है। कवि का अन्त:करण संक्षिप्त होगा तो वह न तो अच्छे गीत लिख सकेगा न श्रेष्ठ कविता। इन दिनों छन्द और छन्दहीन दोनों की अराजकता है। आज भी हम मायकोवस्की से, कबीर से, निराला से, सुकांत भट्टाचार्य से सीख सकते हैं। फिराक से भी। कुछ फिराक अपनी सुनाओ, कुछ जमाने की कहो।.. तो कविता आप बीती भी है और जगबीती भी। [डा. साहब, आप अपने पच्चासी के होने की कल्पना करें और बताएं कि आगामी दस वर्षो बाद कहानी-कविता की दुनिया में क्या-क्या संभावित है। आज के चर्चित हो रहे कवि-कथाकारों में से कितने अगले दशक में जा पाएंगे?] कविता का जहां तक सवाल है, गद्य के मुहावरे में लिखी जा रही कविता में ठहराव नजर आ रहा है। रघुवीर सहाय ने कहा था कि कविता में छंद आए मगर वर्तुल बनकर। कविता में ठहराव है, नकल है। मुझे लगता है कि असर जैदी की इधर लिखी कविताओं ने सादगी के सौन्दर्यशास्त्र को महत्व दिलाया है। दस वर्षो बाद प्रबंध भी लिखे जाएंगे शायद। वाजश्रवा के बहाने की तरह। विधाओं में लगातार तोड-फोड जरूरी है परन्तु तोड-फोड के बाद भी विन्यास जरूरी है। आप तोड के बना क्या रहे हैं, यह महत्व का है। लोक से जुडा कवि जिसमें अतीत और नवीनता में भेद नहीं होगा, वही दस वर्षो बाद ठहरेगा। लीलाधर जगूडी की तरह कविता को हमेशा जटिल बनाए रखने की प्रवृत्ति घातक है। कहानी में भी अल्पना मिश्र की तरह वे ही लोग आगे तक जा पाएंगे जिनमें भाषा को नई ऊंचाई और संस्कार देने का माद्दा होगा। कभी-कभी कृति अपने समय में गुम हो जाती है। जैसे संतोष चौबे का उपन्यास क्या पता कामरेड मोहन। इसे एक राजनैतिक उपन्यास की तरह देखा ही नहीं गया। रचनाकारों को वर्जित प्रदेश में प्रवेश करना होगा। चन्दन पाण्डे कल के मन्टो हो सकते हैं।.. .. हां, मैं बैठे ठाले भी बहुत कुछ पढ लेता हूं। महत्वपूर्ण संग्रह, किताबें एक बार में नहीं खुलतीं। कई बार पढता हूं। आस्वादपूर्वक। [हां, डा. साहब आपकी आलोचना का प्रस्थान बिन्दु ही रचना-आस्वाद है।.. आस्वाद, विश्लेषण और रेटिंग। कृति या कृतिकार अपने समय में कहां खडा है। आखिर क्यों अंशुल त्रिपाठी कवियों की गणना में नहीं हैं जबकि विवेक निराला को चर्चा मिली। तमाम बाते हैं।..] .. विषय-वैविध्य, भाषा का जादू और आत्मनिरीक्षण की प्रवृत्ति, यही कसौटी बनेगी, अगले दशक में जाने और ठहर पाने वाले कवियों-कथाकारों की। [और आलोचकों की कसौटी?] सब एक ही दिन क्या। [प्रमुख प्रकाशित कृतियां] [कविता संग्रह:] उजली हंसी के छोर पर (1960), अगली शताब्दी के बारे में (1981), चौथा शब्द (1993), एक अनायक का वृतांत (2004) [कहानी संग्रह:] रुका हुआ समय (2005), नींद में मृत्यु (यंत्रस्थ) [आलोचना:] नई कविता का परिप्रेक्ष्य (1965), हिन्दी कहानी की रचना प्रक्रिया (1965), कवि कर्म और काव्यभाषा (1975), उपन्यास का यथार्थ, रचनात्मक भाषा (1976), जैनेन्द्र के उपन्यास (1976), समकालीन कविता का व्याकरण (1980), समकालीन कविता का यथार्थ (1980), शब्द और मनुष्य (1988), उपन्यास का पुनर्जन्म (1995), कविता का अर्थात (1999), कविता का उत्तरजीवन (2005) [डायरी:] एक विस्थापित की डायरी (2005) [निबंध:] अंधेरे कुएं से आवाज (2005) -[देवेन्द्र आर्य]

5 मई 2009

आग किसके घर लगी , पढ़ लेंगे कल अखबार में

आनंद राय, गोरखपुर

आंखों में नीद नही है । एक एक पल भारी है। चुनाव के नतीजों को सोच सोच कर मन परेशान है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा। बोलियाँ लग रही है। जनता के मिजाज का आकलन हो रहा है। हमने कल एक शख्स से कहा- जो होगा वह तो १६ के बाद पता चल जाएगा। जनाब हत्थे से उखड गए। बोले तो क्या १६ तक मुंह पर ताला लगाकर बैठें। अब कौन समझाए कचर पचर करने से जनता का फैसला तो बदल नही जाएगा। पर एक बात तो है लोग अपने ज्ञान को तौलने पर जुटे हुए हैं। तीर चला रहे हैं। सट्टे बाजी भी हो रही है। इसमें भी जीत हार का खेल है। किसी न किसी का तीर तो सही निशाने पर बैठेगा ही। फ़िर उसकी झोली भी भरेगी। उसके पक्ष में आए नतीजे उसे मालामाल भी करेंगे। यकीनन बोलियाँ बड़ी बड़ी लग रही हैं। लाखों तक। जनता की बिसात पर जुआ खेलने वालों के नाम पर चल रहे इस जुए के फनकारों का कोई जवाब नही है। उनकी अपनी दुनिया है। राजनीति में कोई ख़ास दिलचस्पी न होते हुए भी इस समय सबसे बड़ा खेल यही लोग खेल रहे हैं। अब ख़ुद परेशान होने से क्या होगा। अपना तो बस यही कहना-

आग किसके घर लगी, पढ़ लेंगे कल अखबार में .
..............................
Bookmark and Share