आनंद राय , गोरखपुर
खोराबार में मुंहबोले चाचा के साथ साइकिल की दुकान पर पंचर बनाने वाले नौ साल के अमरनाथ के कदम किसी स्कूल में नहीं रुक पाये। कई बार नाम लिखाया लेकिन पेट की आग ने उसे 'पढ़ने वाले बाबू' की जगह मजूर बना दिया। उसके जैसे न जाने कितने बच्चे हैं जो स्कूल जाने की उमर में अपने कंधे पर किताबों का बस्ता नहीं, बल्कि जिंदगी का बोझ उठा रहे हैं। स्कूल जाने से वंचित ऐसे बच्चों के लिए सरकार एक बार फिर जागी है। अबकी स्कूलों में बच्चों के ठहराव पर जोर दिया गया है और इसके लिए लोगों की जवाबदेही तय की गयी है।
सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक वीना की एक चिट्ठी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम आयी है। इस चिट्ठी का मजमून आउट आफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर स्कूलों में उनका ठहराव सुनिश्चित करना है। पिछले कई साल से इस तरह की सरकारी चिट्ठियां आ रही हैं। यथार्थ की कसौटी पर जांचें तो उन पर कुछ खास अमल नहीं होता। वैसे भी बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों की हकीकत आंकड़ों के बोझ से दब गयी है। उन स्कूलों में व्यवस्था दम तोड़ रही है और वहां पढ़ाई का माहौल नहीं रह गया है। बच्चे स्कूल छोड़ देते हैं और फिर किसी चाय की दुकान, किसी ठेले खोमचे या किसी होटल में उनकी तकदीर सिमट जाती है।
सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक वीना ने साफ साफ पूछा है कि सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बनाये गये अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन की बैठकें प्रतिमाह सुनिश्चित की गयी है किन्तु इन बैठकों की सूचना परियोजना कार्यालय को नहीं दी जाती। सच तो यही है कि अधिकांश स्कूलों में इस एसोसिएशन का गठन ही नहीं हुआ है।
बहरहाल परियोजना निदेशक ने इस बार सख्त चेतावनी दी है कि हर माह की तीन तारीख को अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन की बैठक की जाय। अब इन बैठकों में एसडीआई उपस्थित रहेंगे। हर माह की छह तारीख को हर विद्यालय की बैठक की सूचना एसडीआई एकत्र करेंगे। बैठक की समीक्षा रिपोर्ट बीएसए को उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गयी है। श्रीमती वीना ने साफ कहा है कि जिन बच्चों का कहीं नामांकन नहीं है और वे स्कूल नहीं जा रहे तो उनके अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाय। बेसिक शिक्षा अधिकारी इस स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत करायेंगे। ध्यान रहे कि अब आउट आफ स्कूल बच्चों का डाटा जिले की वेब साइट पर रखा जायेगा। इस संदर्भ में मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक मृदुला आनन्द ने कहा है कि परियोजना के निर्देशों को अक्षरश: पालन कराया जायेगा और इस बार सख्ती बरती जायेगी ।
25 अप्रैल 2009
जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध

आनन्द राय, गोरखपुर
संतकबीरनगर की पहचान खरी-खरी सुनाने वाले कबीर की वजह से है। बस्ती को आचार्य रामचंद्र शुक्ल और डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) को गौतम बुद्ध के चलते भारतीय मानचित्र पर विशेष स्थान मिला है। बस्ती मण्डल की इन तीनों संसदीय सीटों पर गुरुवार को मतदान सम्पन्न हो गया। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में लोक सक्रिय नहीं हो पाया। आधे से अधिक लोग अपने अपने घरों में बैठे रह गये। तटस्थ भाव में। बिल्कुल यह सोचकर कोउ नृप होई हमें का हानि..। यकीनन इस बार मतदान के लिए बुद्धिजीवियों ने खुलकर अपील की। मतदाताओं को खूब उत्साहित किया गया। अभियान दर अभियान चले लेकिन कोई कारगर नतीजा नहीं निकला। अभी पिछले गुरुवार को गोरखपुर मण्डल की पांच सीटों पर हुये मतदान में भी पचास फीसदी से कम मत पड़े। इन दोनों मण्डलों में आधे से अधिक मतदाता मतदान के प्रति उदासीन रहे। इसकी पड़ताल की कोशिश हुई तो कई तरह की बातें सामने आयी। सतही तौर पर लोगों ने मौसम और खेती-किसानी को वजह बताया। पर जब उनसे यह तर्क हुआ कि गोरखपुर जैसे महानगर में महज 33 फीसदी ही वोट पड़े तो फिर कुछ दूसरी तरह के भी तथ्य उभरे। यहां एक सहायक अभियंता हैं जिनका गांव संतकबीरनगर जिले में है। वे अपने गांव की राजनीति में रुचि रखते हैं। बुधवार की शाम को उन्होंने परिवार समेत गांव जाकर मतदान करने का मन बनाया लेकिन गुरुवार को पूरे दिन गोरखपुर में अपने घर पड़े रहे। हमने पूछा कि वोट देने क्यों नहीं गये? तो शुरू में उन्होंने तेज धूप को ही कारण बताया लेकिन थोड़ा कुरेदने पर बोले- असल में दो प्रत्याशी मेरे बहुत करीबी हैं और मेरे वोट न देने से किसी के नाराज होने का खतरा नहीं रहेगा। यह तकनीक अकेले एक आदमी की नहीं है, ऐसे बहुत से लोग हैं जो तटस्थ भाव में हैं। उनकी नजर में मतदान से ज्यादा महत्वपूर्ण अपने व्यक्तिगत समीकरण हैं। शायद ऐसी ही स्थितियों के लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने लिखा- समर शेष है, जनगंगा को खुलकर लहराने दो, शिखरों को डूबने और मुकुटों को बह जाने दो, पथरीली ऊंची जमीन है? तो उसको तोड़ेंगे, समतल पीटे बिना समर कि भूमि नहीं छोड़ेंगे, समर शेष है नहीं पाप का भागी केवल ब्याध, जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध। भारत भारती से सम्मानित सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. परमानन्द श्रीवास्तव कहते हैं कि बच्चे और विचारक लगातार अपील कर रहे हैं लेकिन मध्य वर्ग और सामान्य वर्ग को वोट की चिंता नहीं है। इसकी वजह पूछने पर वे दो टूक कहते- बुद्धिजीवी आत्म केन्दि्रत हो गया है और उन्हें समाज नहीं दिख रहा है। मतदान को निजी तौर पर वे लोग अपने हित से नहीं जोड़ पा रहे हैं। मतदान कितना नेक पर्व है। इसका उदाहरण पिछले गुरुवार को गोरखपुर में 79 साल के सुप्रसिद्ध राजनीति शास्त्री और सक्रिय आंदोलनकारी प्रो. रामकृष्ण मणि त्रिपाठी ने दिया। प्रो. त्रिपाठी वाकर से चलकर वोट देने गये और गर्मी की वजह से तीन दिन बीमार रहे। उनकी चिंता है कि यही हाल रहा तो लोकतंत्र हाईजैक हो जायेगा लेकिन उन्हें यह उम्मीद है कि इग्लैंड में लोकतंत्र को पटरी पर आने में सैकड़ों साल लग गये तो देर-सवेर यहां भी हालत सुधर जायेगी। प्रो. रामकृष्ण मणि नागरिकों में उपेक्षा के भाव को मतदान के प्रति उदासी की खास वजह बताते हैं। दूसरे सत्ता के लिए राजनीतिक दलों की गणित और उनकी निरर्थक भूमिका भी एक कारण है। उनकी नजर में एक तीसरी वजह यह भी है कि अब राजनीतिक दलों की सारी गणित जाति और संप्रदाय के बीच सिमट गयी है। पर गोरखपुर विश्र्वविद्यालय के समाजशास्त्री डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह कहते हैं कि- अभी तक मतदाताओं में जाति और धर्म के आधार पर कट्टरपंथी रवैया था लेकिन इस बार यह धारणा खत्म हुई है। इस वजह से भी मतदान के प्रति लोगों में उदासी आयी है।
खिसक गए सपा के कई पाये
आनंद राय, गोरखपुर
चुनावी संतुलन बनाने में सपा को कहीं नफा तो कहीं नुकसान उठाना पड़ा है। इसमें सबसे बड़ी वजह टिकट का बंटवारा था। नेताओं के भविष्य की गारण्टी का सवाल भी कुछ हद तक कारण बना। इन्हीं दो बिन्दुओं पर टिकी महत्वाकांक्षा ने सपा के कई पाये खिसका दिये। पार्टी में रहकर भी कई लोग असंतुष्ट ही दिखे। मतदान खत्म होने के बाद कइयों की त्यौरियां चढ़ी हैं। यूं तो सपा ने कई उतार चढ़ाव देखे लेकिन इस बार के चुनाव में कुछ ऐसे लोगों ने भी पार्टी को अलविदा कहा जिनके नाम से पार्टी का चेहरा उभरता था। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए 22 साल से झण्डा-डण्डा उठा रहे जफर अमीन डक्कू को यह चुनाव रास नहीं आया। इसकी कई वजहें थी। पर उन्होंने मुलायम और कल्याण की दोस्ती को मुद्दा बनाकर पार्टी से रिश्ता तोड़ लिया। 22 साल तक डक्कू जिस डोर से बंधे रहे उसे तोड़ने की टीस तो उन्हें हुई लेकिन मुसलमानों की उपेक्षा का सवाल उठाकर उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया। उनके पहले टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद सपा छोड़ बसपा में चले गये। श्री निषाद ने सपा को लगातार निशाने पर रखा। उन्होंने तो यह भी कहा कि भले ही वह सपा सरकार में साढ़े तीन साल मंत्री रहे लेकिन उनका दम घुटता रहा। उन्हें मनोज तिवारी मृदुल को टिकट दिये जाने का मलाल था। टिकट की ही वजह से पूर्व विधायक कमलेश पासवान ने भी सपा छोड़ी। वैसे तो शुरूआत में मुलायम सिंह यादव ने कमलेश के नाम की घोषणा कर दी। पर जब यह बात चली कि सपा और कांग्रेस में समझौता होगा तो पासवान को लगा कि समझौते में सिटिंग सांसद और बडे़ कद के नाते निश्चित ही महावीर प्रसाद होंगे। सो वे भी भाजपा में शामिल हो गए। में अपना निशाना साधा और तीर सही जगह जाकर बैठ गया। उनकी मां बांसगांव की पूर्व सांसद सुभावती पासवान ने सपा छोड़ने का एलान तो नहीं किया लेकिन अपने बेटे को चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। यही हाल सलेमपुर में भी हुआ। सपा के पूर्व सांसद हरिवंश की जिद थी कि सिटिंग एमपी हरिकेवल प्रसाद की जगह उनको टिकट दिया जाय। उनके समर्थकों की माने तो नेताजी ने आश्र्वासन भी दिया था। लेकिन आखिरी क्षण में उन्हें टिकट की सूची से बाहर कर दिया गया। नाराज सहाय ने बसपा का दामन थाम लिया और वे वर्षो जिस पार्टी में रहे उसके खिलाफ खूब गरजे-बरसे। पड़रौना के सांसद बालेश्र्वर यादव की नजर तो परिसीमन के बाद से ही देवरिया पर टिकी थी। उनकी इच्छा थी कि नेताजी सिटिंग एमपी मोहन सिंह का जगह उनको टिकट दें। पिछली बार महराजगंज से सपा छोड़कर राजद के साथ कुछ समय तक रहने वाले पूर्व सांसद कंुवर अखिलेश सिंह ने बाद में सपा के साथ निभाने की बात कही लेकिन चुनाव के दौरान पता नहीं क्या हुआ कि उन्होंने रहस्यमय चुप्पी ओढ़ ली। बाद में पता चला कि सपा से तो वे बेहद नाराज थे और उनका झुकाव कहीं और था। पिछली बार सपा के टिकट पर पनियरा विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले सेठ बद्री प्रसाद जायसवाल की ओर देखें तो वे और उनके पुत्र पूर्व मंत्री जितेन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू भैया भी इस बार बसपा में शामिल हो गये। बद्री प्रसाद तो हमेशा दलीय राजनीति करते रहे लेकिन निर्दल विधायक होने वाले पप्पू भैया ने एक ही हार के बाद दल का बैनर लगाना जरूरी समझा और बसपा का दामन थाम लिया। गोरखपुर से मेयर का चुनाव लड़ने वाले सीताराम जायसवाल भी चुनाव के दौरान सपा में महत्व न मिलने से योगी की शरण में चले गये।

सूरज ढलने के बाद सुकून छीन लेती आमी
आनंद राय , गोरखपुर :
कस्बाई और गंवई संस्कृति से मिला जुला हरपुर गांव विकास की दौड़ में शामिल है। इस गांव के लोगों को रोजी रोटी का संकट नहीं है। पर औद्योगिक इकाइयों के अपजल से प्रदूषित आमी नदी सूरज ढलने के बाद लोगों का सुकून छीन लेती है। यहां के लोग आमी के प्रदूषण के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। गोरखपुर से हरपुर की दूरी तीस-बत्तीस किलोमीटर है। दस साल तक यहां की प्रधान रहीं लीलावती देवी के पुत्र मदन मुरारी गुप्ता अब यहां के प्रधान हैं। आमी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए अपने गांव के हर घर से लोगों को जोड़ रहे हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके गांव के रामकृष्ण शुक्ल बहुत समय तक सहजनवा के ब्लाक प्रमुख रहे और पूरे जवार में उनके नाम का सिक्का चलता था। अब वे नहीं हैं लेकिन उनके तेवर की चर्चा पूरे गांव में है। मदन मुरारी गुप्ता आमी की मुक्ति के लिए उसी तरह का तेवर गांव के हर सदस्य में लाना चाहते हैं। दो हजार की आबादी वाले इस गांव में अनुसूचित जाति, ब्राह्मण, मुस्लिम, कंहार, कोंहार, यादव, कचेर समेत कई जातियां निवास करती हैं। हरपुर गांव से नदी लगभग 800 मीटर दूर है। इस गांव को शंकर की नगरी कहा जाता है। आमी नदी के प्रदूषित होने से गांव पर असर पड़ा है। नदी तट पर किसान अपनी गाय भैंस चराते थे। आमी का पानी जहरीला हुआ और पशु उससे दूर होने लगे तो फिर नदी तट से गांव के लोगों की दूरी बन गयी। लोग बाग उधर जाना बंद कर दिये। अब तो सूरज ढलने के साथ ही बदबू बढ़ जाती है। बदबू भी ऐसी कि बर्दाश्त करना मुश्किल। इन दिनों मच्छर बढ़ रहे हैं। मच्छरों ने लोगों का सुख चैन छीन लिया है। इससे बीमारी भी बढ़ रही है। गांव के 85 वर्षीय शिवसम्पत शुक्ल, 88 साल के अछैवर दास और महातम शुक्ल कहते हैं कि पहले तो यहां का पानी अमृत जैसा था और शाम को नदी तट पर पहंुचते ही मन आह्लादित हो जाता था। शिवसम्पत कृषि, अछैवर दास और महातम शुक्ल रेलवे में काम करते थे। नौकरी के दिनों में वे लोग घर लौटते तो नदी में घण्टों तैरते थे। अब तो यह उनके लिए सपने जैसा है। उनकी पीढि़यां इस सुख से वंचित हैं। हरपुर चौराहे पर बहुत सी नयी चीजें आ गयी हैं लेकिन यहां की सबसे बड़ी पहचान गायब हो गयी है। हरपुर में आमदनी की किल्लत नहीं है। सुविधाएं भी हैं लेकिन दुख सिर्फ आमी के प्रदूषण का है।

अनंतपुर गांव के हर पुरवे में आमी की यादों का झोंका
आनंद राय, गोरखपुर :
अनंतपुर गांव के हर पुरवे में आमी की यादों का झोंका है। मगर प्रदूषण की मार से आमी से बंधे रिश्ते की डोर टूट गयी है। आमी से बिछुड़ जाने की टीस हर चेहरे पर दिखती है। इस गांव में दस-ग्यारह साल के बच्चे आमी की ओर वितृष्णा से देखते हैं लेकिन बुजुर्गो के लिए तो आमी की व्यथा उनकी अपनी व्यथा की तरह है। आमी पर सबकी आंखें डबडबा जाती हैं। सिद्धार्थनगर के सोहनारा से निकली और गोरखपुर के सोहगौरा में राप्ती नदी में विलीन हो गयी लगभग 80 किलोमीटर लम्बी आमी नदी औद्योगिक इकाइयों के अपजल से जहरीली हो गयी है। लगभग दो दशकों से यह नदी तिल तिल कर मर रही है। इस नदी का दर्द बुजुर्गो के बीच जाने पर ही पता चलता है। गोरखपुर से अनंतपुर की दूरी लगभग तीस किलोमीटर है। इसी गांव में आमी नदी पर बना कुआवल पुल भी है। जिगिना, सिसवा, दरघाट और अनंतपुर को मिलाकर 4500 की आबादी वाले इस ग्राम सभा में अब परदेस की महक है। बहुतेरे घरों के जवान लुधियाना, मुम्बई और अन्य बड़े शहरों में अपना जिस्म तपा रहे हैं। गांव के प्रधान सुभाष चंद निषाद भी लुधियाना में कौडि़यों के भाव अपना श्रम बेचकर लौट आये हैं और अब गांव की सेवा में लगे हैं। पर मुन्दि्रका निषाद, उमाकांत निषाद, रामकरन, दुर्गविजय यादव जैसे जवान तो अभी भी अपने घर परिवार की रोटी के लिए लुधियाना में ही जूझ रहे हैं। आमी के प्रदूषण से गांव वालों का रोजगार छिन गया है। मल्लाह, यादव, पासी और दलित बहुल इस ग्राम सभा के 80 फीसदी लोग कभी आमी पर ही आश्रित थे। अब उनका आश्रयदाता बीमार है इसलिए उन सबकी सेहत पर असर पड़ा है और वे पलायन को मजबूर हो गये हैं। गांव में पलायन की सबसे बड़ी छाया सौ साल के होलरी निषाद के घर दिखती है। अपने बाजुओं के भरोसे अकेले होलरी ने एक बड़े परिवार की रोटी आमी की गोंद से निकाली। पर अब उनका भी परिवार लुधियाना की राह पकड़ चुका है। होलरी चलते फिरते हैं और उन्हें कोई आर्थिक संकट नहीं है लेकिन आमी नदी की बीमारी उनके लिए सबसे बड़े दुख का कारण है। उनकी भावनाओं को समझने के बाद जगजीत की गायी एक गजल बरबस याद आती है- दुनिया जिसे कहते हैं, बच्चों का खिलौना है। मिल जाये तो मिट्टी है, खो जाये तो सोना है। होलरी को साफ लगता है कि अपने जमाने में जिसे वे खिलौना समझते थे अब वही सोना हो गयी है। सब लोग तलाश रहे हैं। उसे पाने के लिए आमी बचाओ मंच आंदोलन कर रहा है। महायात्रा निकाली जा रही है लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। शासन-प्रशासन चुप है। सौ साल के होलरी अपनी कातर निगाहों से कभी दूषित हो गयी आमी को देखते और कभी अपने 11 साल के उस प्रपौत्र को, जो उनकी चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधि होकर भी आमी से दूर है। होलरी को अपने पक्के घर में भी सुकून नहीं है। होलरी की तरह ही जिगिना के 90 साल के शिवलाल हैं। उनकी भी चौथी पीढ़ी खड़ी है मगर आमी से उसका कोई रिश्ता नहीं बन पाया है। आमी के तट पर वे सब जाते तो नाक पर हाथ लगा लेते हैं। ग्राम प्रधान सुभाष चंद निषाद कहते हैं- हम सब आमी के प्रदूषण से तबाह हो गये हैं। हमारे यहां का हुनर मर गया है। रोजगार खत्म है। वे अपने गांव के राममूरत और रामदुलारे की बात करना नहीं भूलते। ये दोनों नदी में 40 मिनट तक डूबे रह सकते हैं। पर यह हुनर औरों को नहीं मालूम। बाढ़ के दिनों में जब लोग डूबते हैं तो इन दोनों का हुनर जान बचाने के काम आता है। आमी उस लायक नहीं रही कि कोई इतने समय तक डूब कर रियाज बना सके।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)